Recent Posts

November 7, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

14 अप्रैल को ग्राम जरहीडीह में डाक्टर भीमराव अंबेडकर का मूर्ति अनावरण

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत राजापड़ाव गौरगांव क्षेत्र के ग्राम जरहीडीह में 14 अप्रैल दिन सोमवार को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134 वी जयंती के अवसर पर बाबा साहब का प्रतिमा(मूर्ति) अनावरण भी किया जाना है।

बाबा साहब की मूर्ति जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम के द्वारा लगाई जा रही है। इस कार्यक्रम को लेकर जोर शोर से तैयारी किया जा रहा है। सर्व समाज राजापड़ाव, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं अंबेडकरवादी युवा संगठन तैयारी को लेकर लगे हुए हैं। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया हैं। क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।