Recent Posts

June 19, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा तीन दिनों से लापता

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
पतासाजी में जुटी पुलिस, सांकरा थाना क्षेत्र का

Shikha Das, महासमुंंद

ग्राम कंचनपुर की कक्षा ग्यारहवीं में अध्ययनरत छात्रा तीन दिनों से लापता हो गई। सूचना के बाद पुलिस छात्रा की पतासाजी में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कंचनपुर की सत्रह वर्षीय छात्रा, कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत हैं। चार जुलाई को दोपहर दो बजे वह अपने घर से दुकान जाने के लिए निकली थी। लेकिन शाम तक उसके नहीं लौटने पर उसके परिजन परेशान हो गए।

बाद इसके छात्रा की खोजबीन शुरू की गई। लेकिन छात्रा का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने पुलिस को बताया कि छात्रा की गांव के साथ ही चैनडीपा, पतेरापाली, जामजुड़ा, मोहगांव, पंडरीपानी, धरमपुर में खोजबीन की गई। लेकिन इन जगहों पर कोई पता नहीं चल सका। जिस पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों को आशंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे ले गया होगा। छात्रा कम बात करती है और कम सुनती है। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *