Recent Posts

November 7, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी हुए अचेत,राजमाता को श्रद्धांजलि देने पहुँचे जोगी अचानक हुए अचेत,फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में



मनीष शर्मा,8085657778

अंबिकापुर,छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री रहे और मौजूदा समय में मरवाही से विधायक छजका सुप्रीमो अजीत जोगी की तबियत बिगड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी जैसे ही मंच के पास पहुँचे उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें तुरंत किनारे ले ज़ाया गया।भीड़ से थोड़ा दूर ले जाए जाने पर भी अजीत जोगी की तबियत नहीं सम्हली और जब तक कि वे वापस एंबुलेंस की ओर ले जाए गए वे क़रीब क़रीब अचेत देखे गए।

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही है। प्रारंभिक तौर पर बताया गया है कि,अजीत जोगी का ब्लड प्रेशर नीचे हो गया है।फिलहाल गहन चिकित्सा डॉक्टरों की टीम अपनी देखरेख में कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *