Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

फिल्म की शूटिंग के दौरान क्रेन गिरने से 3 लोगों की मौत

फ़िल्म के निर्माता है कमल हासन

मनीष शर्मा
मुम्बई, फ़िल्म कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन-2’ की शूटिंग के दौरान जहां क्रेन गिरने से 3 लोगों की मौत हुई वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज चल रहा है। कमल हासन हादसे के दौरान सेट पर ही मौजूद थे। वह घायलों के साथ अस्पताल में मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार ये शूटिंग चेन्नई के ईवीपी स्टूडियो में चल रही थी।इस हादसे में मधु (29), चंद्रन (60) और कृष्णा (34) की मौत हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार- ये हादसा रात करीब 9.30 बजे हुआ।

इस फिल्म की बात करें तो इसे एस शंकर डायरेक्ट कर रहे हैं। कुछ ही समय पहले इसका पहला पोस्टर रिलीज हुआ, जिसमें कमल अपनी पिछली फिल्म ‘हिन्दुस्तानी’ वाले बुजुर्ग की तरह ही दिखाई दिए थे। ये फिल्म 1996 में आई हिन्दुस्तानी का ही सीक्वल है। इसमें सिद्धार्थ और काजल अग्रवाल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

ऐसा भी बताया जा रहा है कि इस फिल्म के बाद कमल हासन एक्टिंग से संन्यास ले सकते हैं, क्योंकि उन्होंने एक इंटरव्यू में इशारा किया था कि एक्टिंग और राजनीति साथ-साथ नहीं हो पा रह।अब वह सिर्फ राजनीति पर फोकस करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *