Recent Posts

October 17, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

IPS नीतूकमल के खिलाफ CBI जांच की मांग करते हुऐ प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र…

बलौदाबाजार जिले में पदस्थ है पुलिस अधीक्षक नीतू कमल

मनीष शर्मा,8085657778
बिलासपुर,जिले की तत्कालीक महिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती नीतू कमल अपने अब तक के कार्यकाल में 50 झूठे केस करवा के अन्याय एवं अत्याचार की हद पार कर चुकी हैं, पूर्वाग्रह से ग्रसित उक्त महिला पुलिस अधिकारी वर्दी के दुरुपयोग रूपी खतरनाक वाइरस से ग्रसित हैं।ये आम जनता के लिए बेहद नुकसानकारी है।जिला जांजगीर-चांपा के ही पुष्पराज सिंह पिता सितारासिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख शिकायत की है।पुष्पराज सिंह ने IPS नीतूकमल के प्रताड़ना के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है।

इस महिला पुलिसअधीक्षक के सम्पूर्ण कार्य काल की पूर्ण गहनतम वैधानिक जांच की जाए। इस तरह झूठे FIR के तले बहुत कुछ दबा छिपा है बेकसूर नागरिक, आमजन बेहद त्रस्त हैं, पिडित और उनके परिजनों का मानसिक,आर्थिक और सामाजिक नुकसान हुआ है, लोगों के मान- सम्मान को गहरा आघात लगा है, भ्रष्ट IPS महिला पुलिस अधिकारी का वर्दी और पद का दुरुपयोग अपराध के अंतर्गत आता है, पुष्पराज सिंह ने CBI जांच की मांग करते हुऐ प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *