Recent Posts

June 16, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पति पत्नि में झगड़ा के बाद 65 वर्षीय पूर्व जनपद सदस्य और उसकी पत्नि ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त किया

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • मैनपुर क्षेत्र के ग्राम पयलीखण्ड की घटना, मचा हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जूटी

गरियाबंद । गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र से पयलीखण्ड से एक दुखत खबर निकलकर सामने आई लगभग 65 वर्षीय पूर्व जनपद सदस्य ग्राम के बुजुर्ग जयराम नागेश और उसकी धर्मपत्नि श्रीमती बेलबाई नागेश के बीच तीन दिन पूर्व किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और दोनों घर से निकलकर चले गये। आज तीसरे दिन मंगलवार को घर से कुछ दूर जंगल में दोनों पति पत्नि का शव फांसी में झुलते मिला तो इसकी जानकारी लगते ही क्षेत्र मे हड़कंप मच गई।

पुलिस को सूचना दी गई। दोनों के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्डम के पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया।  पुलिस द्वारा मामले की जांच किया जा रहा है। तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 40 किमी दूर जांगड़ा पयलीखण्ड निवासी भूतपूर्व जनपद सदस्य जयराम नागेश और उनकी धर्मपत्नि बेलबाई नागेश अपने छोटे बेटा के साथ घर में रहते थे और 14 जून दिन रविवार को किसी बात को लेकर पति पत्नि में झगड़ा हो गया। उसके बेटा ने उन्हे समझाया भी लेकिन थोड़ी देर बाद दोनों अलग -अलग घर से बाहर चले गये। रात में घर नहीं लौटे तो उसके बेटे ने उन्हे अपने परिजनों रिश्तेदारों के घर गया है समझा लेकिन दूसरे दिन सोमवार को भी नहीं लौटे और आज तीन दिन पर मंगलवार को किसी ने जानकारी दिया कि जंगल में दो लोगों का शव फांसी पर लटक रहा है। लगभग 100 मीटर की दूरी में पति पत्नि का शव फांसी मे लटकता मिला तो उसकी पहचान जयराम नागेश और उसकी पत्नि बेलबाई नागेश के रूप में हुई। मामले की जानकारी जुगाड़ पयलीखण्ड थाना को दिया गया और उनके शव को मैनपुर लाकर पोस्टमार्डम करवाया गया। पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच किया जा रहा है।

थाना प्रभारी यदुराज ठाकुर ने बताया पति पत्नि झगड़ा होकर घर से कुछ दूर जंगल मे फांसी लगा लिए जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्डम कर परिजनों को सौंप दिय गया है और मामले की जांच किया जा रहा है।