Recent Posts

June 16, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल 17 जून को गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में होंगे शामिल

गरियाबंद । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 जून बुधवार को गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय पुलिस परेड ग्राउंड गरियाबंद में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में आदिम जाति कल्याण विभाग एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल एवं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी शामिल होंगे। इसी तरह विशिष्ट अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक धु्रव, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदुलाल साहू, खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशकंर कश्यप, नगर पालिका परिषद गरियाबंद अध्यक्ष रिखीराम यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोहन धु्रव तथा वरिष्ठ नागरिक अनिल चंद्राकर उपस्थित रहेंगे।