मैनपुर क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर चार युवकों ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या
- क्षेत्र में मचा हड़कंप, जानकारी मिलते ही जांच पड़ताल शुरू
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखंड मैनपुर क्षेत्र से दिल दहलाने वाली घटना निकलकर सामने आ रही है। पिछले एक सप्ताह के भीतर चार लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया जिसमें चौकाने वाली बात यह है कि चार में से तीन युवाओं ने आत्महत्या जैसे कदम उठाएं है। फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दिए हैं। इस घटना से क्षेत्र मे दहशत देखने को मिल रही है साथ ही यह चर्चा का विषय बना हुआ है। जल्द ही इस मामले मे क्षेत्र के लोगों ने मनोरोग चिकित्सा शिविर आयोजित कर आज के युवाओं को दिशा निर्देश देने मांग किया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मैनपुर तहसील मुख्यालय के आश्रित ग्राम अचानपुर मे सोमवार रात घर मे खाना खाने के बाद ग्राम के 23 वर्षीय युवक जयपाल सिंह नागेश घर से बाहर टहलने निकला लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचने से घर के लोगों ने पतासाजी किया तो प्राथमिक शाला स्कूल के पीछे खेत स्थित पेड़ में गमछा के सहारे फांसी लगा लिया था जिसे देखकर लोग हैरान हो गए। इसकी जानकारी मैनपुर पुलिस को दिया गया। आज मंगलवार को सुबह 11 बजे मृतक जयपाल सिंह नागेश के शव को मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोस्टमार्डम के लिए लाया गया है जहां भारी संख्या मे ग्रामीणों की भीड देखी जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच किया जा रहा है।
एक दिन पहले मैनपुर क्षेत्र के शोभा में 19 वर्षीय युवक प्रिंस तिवारी ने घर से कुछ दूर स्टॉपडेम के पास फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया था तो वहीं तीन दिन पहले मैनपुर क्षेत्र के ही एक मरकाम युवक ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पांच दिन पहले ओड़िसा क्षेत्र से मैनपुर कला में पहुंचकर 38 वर्षीय अलख चंद भक्त ने बरदुला चढान जंगल के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस तरह एक सप्ताह के भीतर चार युवकों ने मैनपुर क्षेत्र में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया जो लोगों को सोचने को मजबूर कर रहा है।
