Recent Posts

October 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव के निवास में 4 मार्च को होली मिलन समारोह

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद । बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव के मैनपुर नहानबिरी आवास पर 4 मार्च दिन बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव एवं महामंत्री गेंदु यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव के निवास में 4 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्रवासियों के साथ सभी सम्मानित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजनों को दिनांक 4 मार्च 2026 दिन बुधवार समय सुबह 10 बजे क्षेत्रीय के निज निवास पैरी सदन नहानबिरी में होली मिलन समारोह शामिल होने की अपील की गई है।