Recent Posts

July 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने प्राकृतिक आपदा से 3 मृतकों के परिजनों के लिए 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। कलेक्टर श्री बीएस उइके ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के 03 प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील राजिम के ग्राम चौबेबांधा निवासी 67 वर्षीय बंशीलाल यादव का 13 नवम्बर 2025 को तालाब में डूबकर मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन जोहत्री बाई को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार तहसील अमलीपदर के ग्राम सराईपानी निवासी 32 वर्षीय जीवन लाल नागेश का 07 दिसम्बर 2024 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन तिरन सिंह नागेश तथा ग्राम धरनीढोर्डा के 06 वर्षीय निवासी नरसिंह पोर्ते का 08 अगस्त 2025 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन तेजराम पोर्ते को 04-04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।