Recent Posts

March 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर ब्लॉक के विकास कार्यों का गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने किया निरीक्षण

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • आजीविका डबरी, तालाब गहरीकरण और मत्स्य पालन कार्यों की समीक्षा
  • बड़ेगोबरा के आदिवासी बालक आश्रम का किया निरीक्षण

गरियाबंद। गरियाबंद कलेक्टर श्री बीएस उइके एवं जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर ने मैनपुर विकासखण्ड के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम जाड़ापदर के आश्रित ग्राम नउमुड़ा में उमेष नेताम के द्वारा बनाए जा रहे आजिविका डबरी निर्माण के तहत कार्यों का अवलोकन किया। जिसकी कुल लागत लगभग 2 लाख रूपये से कुछ अधिक है। जिसमें उनके द्वारा मछलीपालन, फलदार वृक्षारोपण कराया जाएगा।

कलेक्टर श्री उइके ने डबरी निर्माण को अच्छे से करने के निर्देष दिए। इसी तरह नउमुड़ा में मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण के कार्यों का अवलोकन किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस तलाब में मनरेगा के श्रमिक कार्य कर रहे है। इस तालाब के पानी का उपयोग निस्तारी के लिए किया जाएगा। कलेक्टर श्री उइके ने मनरेगा श्रमिकों को बारिश से पूर्व तालाब का निर्माण करने के निर्देष दिए। इसी तरह ग्राम हरदीभाठा में मत्स्य विभाग द्वारा अन्नपूर्णा महिला स्व सहायता समूह द्वारा किए जा रहे।

मछलीपालन तालाब का अवलोकन किया। महिलाओं ने बताया कि हमारे समूह में 10 महिला सदस्य है। तालाब को 10 साल के लिए लीज में लेकर मत्स्य पालन का कार्य कर रहे है। कलेक्टर ने तालाब में मछलीपालन के साथ-साथ बतख पालन करने के लिए कहा जिससे उनकी आय में और वृद्धि हो सके।

कलेक्टर ने शासकीय आदिवासी बालक आश्रम बड़ेगोबरा का निरीक्षण कर आश्रम की व्यवस्था, विद्यार्थियों के निवास, भोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं अध्ययन की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी शैक्षणिक आवशकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने परिसर में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षकों को विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने कहा। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को षीघ्र सुधारने के निर्देश भी दिए।