Recent Posts

April 17, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद कलेक्टर बीएस उइके एवं जिला पंचायत के सीईओ ने भरा आनलाइन स्वयं गणना प्रपत्र

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • पहली बार स्व-गणना, स्वयं ऑनलाइन जानकारी भरने की सुविधा

गरियाबंद – भारत की जनगणना की तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के तहत जारी हैं। नागरिकों को स्व-गणना का अवसर प्रदान किया गया है। इसे वेब पोर्टल https://se.census.gov.in/ के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में कोई भी व्यक्ति जनगणना संबंधी अपनी जानकारी स्वयं भर सकता है। जिले में कल से स्व-गणना शुरू हो गया है। कलेक्टर श्री बीएस उइके एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर , अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, एनआईसी के उपनिदेशक श्री नेहरू निराला ने आज निर्धारित पोर्टल से अपना स्व गणना पत्रक ऑनलाइन भरा। कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि शासन द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए आसान एवं सरल प्रक्रिया के तहत स्व गणना भरने की सहूलियत दी गई है। घर का मुखिया इस फार्म को भर सकते है।

एक मोबाइल से केवल एक ही स्व गणना फार्म भरा जा सकता है। यह फॉर्म सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भरा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे एक आईडी प्राप्त होगा। जिसे प्रगणक जब आपके घर आएंगे तब बताना होगा। लेकिन यदि आप यह फॉर्म नहीं भर पाते तो 1 से 30 मई के बीच प्रगणक आपके घर आकर जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय है।

कलेक्टर श्री बीएस उइके ने जिलेवासियों से अपील की है कि जनगणना के लिये आने वाले प्रगणकों को बेझिझक सही-सही जानकारी दें। आपके द्वारा दी गई जानकारी पूर्णतः गोपनीय रहेगी। यह स्पष्ट प्रावधान है कि आपके द्वारा दी गई जानकारी का उपयोग साक्ष्य के रूप में स्वीकार नहीं होगा। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना के आंकड़े कल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण तथा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन कार्य के लिये आधार बनते हैं।