Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल मैनपुर पहुंचे औचक निरीक्षण में, आश्रम छात्रावासों का लिया जायज

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । गरियाबंद जिले के कलेक्टर दीपक अग्रवाल आज सोमवार दोपहर अचानक मैनपुर के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर के अचानक मैनपुर पहुंचने की जानकारी लगते ही सभी विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मची रही। कलेक्टर दीपक अग्रवाल दोपहर 3 बजे के आसपास मैनपुर स्थित आदिवासी बालक आश्रम, पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या आश्रम, पोस्ट मैट्रिक अनूसुचित जनजाति बालक आश्रम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया इस दौरान आश्रम में चल रहे मरम्मत कार्य पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए रंग रोगन के साथ बिजली फिंटिंग के कार्यो को पुरे गुणवत्ता के साथ करने का निर्देश दिया।

साथ ही सभी कमरों में पंखा लगाने के अलावा आश्रम परिसर में गंदा पानी का जमाव पर नाराजगी दिखाते हुए तत्काल नाली निर्माण करवाने को कहा है। कलेक्टर ने आश्रम परिसर में चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों को समय सीमा के भीतर और पुरी गुणवत्ता के साथ पुरा करने का निर्देश दिया है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सहायक आयुक्त गरियाबंद नवीन भगत, एसडीएम मैनपुर डॉ तुलसीदास मरकाम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली खलखो, मनरेगा परियोजना अधिकारी रमेश कंवर, संतोष पटेल, कलेन्द्री मरकाम, वेदप्रकाश पारिक, चन्द्रकिशोर बघेल एंव स्थानीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।