Recent Posts

May 12, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जंगली भालू के हमले से महिला घायल, मैनपुर अस्पताल में ईलाज जारी

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के बरगांव जंगल में एक महिला पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को ईलाज के लिए मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वही वन विभाग के सहायक रेंज अफसर गंगाराम ठाकुर ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला को आर्थिक सहायता प्रदान किया है।

मिली जानकारी के अनुसार उर्मिला पति बिसेश्वर जाति भुंजिया 34 वर्ष ग्राम बरगांव निवासी रविवार को महिलाओं के साथ शादी विवाह कार्य के लिए माहूल पत्ता तोड़ने पास के जंगल में गई थी और अचानक भालू ने महिला पर हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला की कमर में उनके नाखुन से गंभीर चोट आई। महिला के चिल्लाने पर भालू जंगल के तरफ भाग गया। घायल महिला को उनके साथियों ने घर तक लाया उसके बाद प्राईवेट वाहन किराया कर मैनपुर अस्पताल ईलाज के लिए लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।