गरियाबंद कलेक्टर श्री उइके ने जनदर्शन में सुनीं समस्याएँ, नागरिकों ने आवास, वनाधिकार पट्टा व योजनाओं से जुड़े आवेदन सौंपे
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- कलेक्टर श्री उइके ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के दिए निर्देश
गरियाबंद। कलेक्टर श्री बीएस उइके ने जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये नागरिकों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। कलेक्टर श्री उइके ने आज जनदर्शन में 38 लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
आज के जनदर्शन में ग्राम गुरूजीभाटा के द्वारू गाड़ा ने वन अधिकार पट्टा प्रदान करने, ग्राम सुरसाबांधा की गैंदीबाई साहू ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम कुम्हरमरा की कु. किर्ति साहू ने आधार कार्ड बनवाने के लिए, ग्राम अमलीपदर के हरिश्वर रॉव ने पेंशन प्रकरण के स्वीकृति के संबंध में, पाटसिवनी की कामनी कुर्रे ने उज्जवला गैस योजना का लाभ प्रदान करनेे, ग्राम फिंगेश्वर की सुनीता भण्डारी ने पीएम आवास दिलाने, ग्राम भिरीपानी के चरण मसरा ने विद्युत कनेक्शन प्रदान करने, ग्राम तवरबाहरा की उर्वशी धु्रव ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए, ग्राम उरमाल के बाबूलाल ध्रुव ने त्रुटि सुधार कराने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर ने उनके आवेदनों को परीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
