Recent Posts

March 26, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद कलेक्टर प्रभात मलिक ने प्राकृतिक आपदा के दो प्रकरण में 8 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत दी 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के दो प्रकरण में मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजिम तहसील के ग्राम तर्रा निवासी 42 वर्षीय कल्याण दास कोसरे की 20 अक्टूबर 2022 को नाला के पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनकी पत्नी मनिता बाई को 4 लाख रुपये स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार ग्राम दुतकैया (खपरी) निवासी 66 वर्षीय सीताराम साहू की 01 सितम्बर 2022 को मधुमक्खी के काटने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनकी पत्नी हेमीन बाई को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।