Recent Posts

October 2, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा का फिटनेस मंत्र – युवाओं का उत्साहवर्धन करने खुद 20 किमी तक साइकिल चलाया

  • शेख हसन खान, गरियाबंद
  • कलेक्टर के साथ अन्य अफसर अधिकारी कर्मचारी और युवाओं ने साइकिल चलाकर प्रतिभागियों का बढ़ाया हौसला
  • सेवा संकल्प अभियान में साइकिल चलाकर दिया गया स्वस्थ और सशक्त भारत का संदेश

गरियाबंद । जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर आज जिला स्तरीय साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह रैली सुबह 7 बजे कलेक्टोरेट परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम जोबा तक पहुंची। साइकिल रैली में जिले के विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 20 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली में कलेक्टर रणबीर शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, श्री पंकज डाहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करण उइके, एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे सहित जिला स्तरीय अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ साइकिल चलाकर सहभागिता की। प्रतिभागियों ने पूरे मार्ग में उत्साह एवं खेल भावना के साथ साइकिलिंग करते हुए सेवा संकल्प अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहभागिता निभाई।

वन मार्ग के बीच रोमांच और उत्साह से भरी रही साइकिल यात्रा – कलेक्टोरेट से जोबा तक का मार्ग वन क्षेत्र के बीच से होकर गुजरता है। हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे शांत एवं साइकिलिंग के अनुकूल मार्ग पर प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ साइकिल चलाई। लगभग 20 किलोमीटर की यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने खेल भावना, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का परिचय दिया। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने रैली में शामिल प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विश्व स्तर पर आयोजित होने वाली प्रसिद्ध साइकिलिंग प्रतियोगिता ‘टूर डी फ्रांस’ का उल्लेख करते हुए कहा कि साइकिलिंग को लेकर लोगों में उत्साह और रुचि लगातार बढ़ रही है। गरियाबंद से जोबा तक का प्राकृतिक वातावरण से घिरा मार्ग साइकिलिंग के लिए अनुकूल है और इस मार्ग पर साइकिल चलाना प्रतिभागियों के लिए विशेष अनुभव रहा।

  • महिला और पुरुष वर्ग के प्रतिभागियों का हुआ सम्मान

रैली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महिला एवं पुरुष वर्ग के प्रथम पांच प्रतिभागियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। महिला वर्ग में फॉरेस्ट रेंजर सुश्री प्रांजलि मिश्रा, एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री साक्षी ध्रुव, एआरसीएस सुश्री महेश्वरी तिवारी एवं अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार पुरुष वर्ग में यूगेश मंडावी, धर्मेंद्र ओझा(शिक्षा विभाग), स्टेनो श्री हेमलाल साहू, एनआईसी उपनिदेशक नेहरू निराला एवं गजेंद्र ध्रुव को सम्मानित किया गया।