गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने सादगी सेवा और सम्मान के साथ मनाया जन्मदिन
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- दुरस्थ वनांचल ग्राम साहेबिनकछार में ग्रामीणों ने किया गाजेबाजे के साथ स्वागत, कई विकास कार्यों की दी सौगात
गरियाबंद। गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप का जन्मदिन आज बुधवार को बड़े ही आत्मीयता और गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। सुबह से देर रात तक उन्हे बधाई और शुभकामनाएं देने वालो का तांता लगा रहा जगह -जगह उनके समर्थकों द्वारा केक काटकर खुशियां मनाई गई। साथ ही हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना किया।

मैनपुर विकासखण्ड के बिहड़ जंगल उदंती अभ्यारण्य के भीतर बसे ग्राम साहेबिनकछार के ग्रामीणों द्वारा आज जिला पंचायत अध्यक्ष का जन्मदिन बेहद ही धुमधाम के साथ मनाया जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कश्यप जैसे ही ग्राम साहेबिनकछार पहुंचे ग्रामीणों ने गाजेबाजे के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया। रैली निकाली गई। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा फुलमाला के साथ ही पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया गया। बच्चों एवं सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में गौरीशंकर कश्यप ने केक काटकर सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि पूरे गरियाबंद जिले के विकास के लिए उनके द्वारा कार्य किया जा रहा है आज यहां पहुंचकर बहुत ही खुशी हुई।

जन्मदिन केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं बल्कि समाज व क्षेत्र के लोगों के बीच खुशिया बांटने का अवसर है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से वनांचल क्षेत्र को विकास के मुख्यधारा से जोड़ना है। इस दौरान उन्होंने कई विकास कार्यो के लिए लाखो रूपये की घोषणा किया जिसमें सामुदायिक भवन के लिए 5 लाखा, देवगुढ़ी के लिए 5 लाख, चबुतरा निर्माण के लिए 2 लाख देने की घोषणा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मांग किया कि यहां मोबाइल टावर लगाया गया है लेकिन अब तक शुरू नहीं किया गया है।
साथ ही आश्रम खोलने की मांग किया जिस पर जिला पंचायत सदस्य ने ग्रामीणो को जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करवा कर इस क्षेत्र की समस्याओं के समाधान करने की बात कही है। ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक, गोपी ध्रव मंडल अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, कन्हैया लाल ध्रुव, थिंक आईएएस एकेडमी संचालक मुरली देवांगन, पूर्व सरपंच रुपसिंग मांझी अर्जुन नायक, चंदन सोनी, दीपचंद कश्यप, पूर्व जनपद खिलेश साहू, रोशन साहू समाजिक कार्यकर्त्ता, हर्षवर्धन साहू, संजू निर्मलकर, उरेन्द्र साहू, हरिहर यादव, जितेन्द्र नागेश, बेनु जगत, करण नाग, यशोदा मरकाम, रतन मरकाम, कयबाई मरकाम, भूमिका मरकाम, तिलक मरकाम सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीणजन उपस्थित थे।
