Recent Posts

June 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

सुशासन तिहार के माध्यम से क्षेत्र के समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जा रहा – कलेक्टर भगवान सिंह उइके

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • सुशासन तिहार में मैनपुर को नगर पंचायत बनाने के साथ अधुरे सलफ जलाशय को पूरा करने की मांग उठी

गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर से 03 किमी दूर ग्राम गौरघाट मे आज छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वपूर्ण सुशासन तिहार का आयोजन किया गया। इसमें 14 ग्रामों के सैकड़ो ग्रामीण शामिल हुए और 400 आवेदन प्राप्त हुआ। सुबह 10 बजे से शिविर स्थल मे क्षेत्र से ग्रामीणो की भीड़ आना प्रारंभ हो गया था। इस शिविर का शुभारंभ गरियाबंद जिले के कलेक्टर भगवान सिंह उइके, जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, भाजपा जिला के पूर्व उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री नंदनी नेताम, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश साहू, नरोत्तम साहू, दिलीप साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमति मोहना नेताम, जनपद उपाध्यक्ष नंदकुमारी राजपूत, जनपद सभापति तपेश्वर ठाकुर, जनपद सदस्य मैनपुर कुमारी बाई पटेल, सुखचंद धु्रव, जामून देवी, प्रताप सिंह मरकाम, एसडीएम मैनपुर हितेश्वरी बाघे, वन विभाग के एसडीओ मनोज चंद्राकर, एसडीओपी पुलिस ओमप्रकाश खुजुर एवं क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर किया गया।

गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि शासन का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में शिविरों के माध्यम से आम जनता तक पहुंच सुनिश्चित कर उनके समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस क्षेत्र के लिए जो पुल-पुलिया स्वीकृत हो चुकी है। इनमें से कुछ बन रही है और कुछ टेंडर प्रक्रिया पर है 12 नए उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए करोड़ों रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है जिससे आमजनों को दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के नाम चस्पा करें साथ ही खाद की आपूर्ति रकबे के आधार पर सहकारी समितियों से किसान प्राप्त कर सकते हैं ।किसानों को रासायनिक खाद के अंधाधुंध उपयोग की जगह नैनो यूरिया, नैनो डीएपी जैसे वैकल्पिक उत्पादों का उपयोग कर कृषि कार्यों को उपयोग करने का आग्रह किया किसानों को एग्रिस्टेक पंजीयन अनिवार्य है। उन्होंने किसानों से जल्द से जल्द पंजीयन पूर्ण करने को कहा साथ ही बचे हुए राशन कार्ड एवं महतारी वंदन के हितग्राहियों से ई-केवाईसी करवाने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा मैनपुर को नगर पंचायत बनाने का मांग किया गया है। उन्होंने इसके लिए मंच से ही अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश शर्मा ने कहा भाजपा सरकार गांव गरीब किसानो की सरकार है आज सरकार लोगो के बीच जाकर सुशासन तिहार के माध्यम से उनकी समस्याओ को सुन रही है और समस्याओ का मौके पर समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैनपुर को नगर पंचायत बनाने की मांग के साथ ही सलफ जलाशय, मैनपुर अस्पताल में पुरी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग पूरा होगा।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री नंदनी नेताम ने कहा विष्णुदेव सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है इस तरह के शिविर मे लोगो को पहुंचकर योजनाओ का लाभ लेना चाहिए साथ ही उन्होने कहा सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी शासन प्रशासन की योजनाओ को ज्यादा से ज्यादा लाभ लोगो को दिलाये।

  • जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने गोद भराई रस्म अदा किया

इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 01 गर्भवती महिला की गोदभराई का रस्म अदा कर उपहार प्रदान किया गया जनपद पंचायत मैनपुर के अध्यक्ष मोहना नेताम, उपाध्यक्ष नंदकुमारी राजपूत ने गोद भराई कार्यक्रम संपन्न कराई वही राजस्व विभाग की ओर से स्वामित्व योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों को भू-अभिलेख अधिकार प्रदान किया गया 08 वर्षीय दामिनी धु्रव के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। शिविर मे अधिकारियों द्वारा आवेदनो का परीक्षण पश्चात् आवश्यक कार्यवाही करते हुए अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया साथ ही ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित भी किया गया सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने स्टॉल लगाकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर प्रमुख रूप से मैनपुर सरपंच हनिता नायक, गोपालपुर सरपंच कंवलीबाई दीवान, खेलन दीवान, देहारगुड़ा सरपंच महेश दीवान, सरपंच भाठीगढ़ पुष्पा नेगी, डाकेश्वर नेगी, नीरा सांडे, उपासीन नागेश, तहसीलदार सुशील कुमार भोई, जनपद पंचायत मैनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे के गजभिये, बीएमओ डॉ गजेन्द्र ध्रुव, बीईओ महेश पटेल, बीआरसीसी एस के नागे, कृषि अधिकारी जागेश्वर नाग, जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर, जिला खाद्य अधिकारी अरविंद दुबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय, सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता एस के बर्मन, लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता विप्लव धृतलहरे, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विभाग के कार्यपालन अभियंता अभिषेक पाटकर, जिला चिकित्सा अधिकारी नवरत्न, लीलावती सेन, जनसंपर्क अधिकारी श्री सिदार, लिबास पटेल, चंद्रकिशोर नागेश व क्षेत्रभर के अधिकारी कर्मचारी वरिष्ठजन बड़ी संख्या मे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक यशवंत बघेल ने किया।