शराब, गांजा, बीड़ी के नशा जैसे बुराई के खिलाफ गायत्री परिवार ने शवयात्रा निकालकर अनुठे अंदाज में दिया संदेश
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- गायत्री परिवार द्वारा निकाली गई झांकी और रैली को देखने मैनपुर नगर में लगी भीड़
गरियाबंद। नशामुक्ति को लेकर गायत्री परिवार द्वारा आज बुधवार शाम 6 बजे मैनपुर में अनुठे अंदाज से संदेश देते हुए रैली निकाली गई जिसमें शवयात्रा के साथ ही अनेक प्रकार के झांकी सजाई गई थी। यह रैली को देखने नगर मे भारी भीड़ लगी रही। वही नशा शराब, गांजा, बीड़ी सिगरेट के खिलाफ निकाली गई यह शवयात्रा व्यसन मुक्ति रैली प्रतिकात्मक शवयात्रा के माध्यम से समाज को यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि नशा करने वाला व्यक्ति और उसके परिवार विनाश की ओर चले जाता है। इस शवयात्रा में नशा को एक राक्षश और नशा की जड़ मानकर उसकी अर्थी निकाली गई। नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। लोगों को नशामुक्ति के लिए संकल्प दिलाया गया। इस रैली में सैकड़ों महिला पुरूष शामिल हुए और हाथों में नशे के खिलाफ बड़े बड़े तख्तिया लेकर चल रहे थे जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। इस दौरान कई लोगों ने आज से नशा करने का संकल्प लिया।

उल्लेखनीय है कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार मैनपुर के द्वारा साहू समाज भवन मैनपुर में चार दिवसीय आवासीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर मे 16 वर्ष से 35 वर्ष के 50 से अधिक युवा भाई बहनें शामिल हो रहे है शिविर मे युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिये महत्वपूर्ण सूत्रों को प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया जा रहा है। प्रांत के कुशल प्रशिक्षकों के द्वारा सफलता के सूत्र, कैरियर गाइडेंस, बुद्धि बढ़ाने के वैज्ञानिक उपाय, व्यक्तित्व निर्माण के सूत्र, संस्कारों का विज्ञाान आदि विषयो पर रोचक कक्षायें ली जा रही है। साथ ही आज के युवा पीढ़ी को भटकाव से उबारने उन्हे दिशा देकर स्वस्थ संस्कारयुक्त स्वालंबी नशामुक्त बनाने की प्रेरणा देने राष्ट्र निर्माण मे उनकी भूमिका से उनहे परिचित कराने युवा शक्ति को संगठित करने एवं उन्हे युग निर्माण के कार्य में नियोजित करने युवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र से बड़ी संख्या मे युवा इस शिविर मे शामिल हो रहे है। इस मौके पर प्रांतीय प्रशिक्षक टोली में प्रमुख रूप से सी पी साहू, लेखराम साहू, आंनद श्रीवास्तव, वरूण साहू, निखिल साहू, ईश्वरी साहू द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वही इस मौके पर प्रमुख रूप से सवितानंद साहू, हेमसिंग नेताम, बृजलाल ध्रुव, बाबुलाल साहू, रामस्वरूप साहू, सरपंच मैनपुर हनिता नायक, जनपद सदस्य कुमारी बाई पटेल, देवकी तिरधारी एवं क्षेत्र के युवा व वरिष्ठजन बड़भ् संख्या मे शामिल हो रहे है।
