गरियाबंद अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर ने मैनपुर क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामों में पहुंचकर जनगणना कार्यों की जानकारी लिया
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद। भारत की जनगणना का कार्य देश भर में चल रहा है। इस प्रक्रिया की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर एंव जिला नोडल अधिकारी श्री प्रिंसराव एवं जनगणना चार्ज अधिकारी श्री गेंदलाल साहू ( तहसीलदार) के द्वारा तहसील अमलीपदर में स्तिथ ग्राम केंदूपाटी सगड़ा,बनवापारा के HLB (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा समस्त ग्रामवासियों से कहाँ कि जनगणना में सही जानकारी देना प्रत्येक नागरिक का कानूनी और नैतिक कर्तव्य है। संबंधित HLB के सभी प्रगणक उपस्थित थे। गणनाकारों को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
