श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कंदाडोंगर राधा कृष्ण मंदिर में 4 और 5 सितंबर को भव्य कार्यक्रम का आयोजन – जयमल यादव
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- बड़े कोसरिया यादव समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष जयमल यादव ने जानकारी देते हुए बताया, श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत स्थित ऐतिहासिक स्थल कांदाडोंगर राधा कृष्ण मंदिर में इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत धूमधाम व भव्यता के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंदिर समिति और ग्रामीणों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
बड़े कोसरिया यादव समाज के केंद्रीय अध्यक्ष जयमल यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जन्माष्टमी पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ को देखते हुए दर्शन-पूजन के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए जयमल यादव ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं-बहनों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कांदाडोंगर पहुंचकर भगवान श्री राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
ग्राम गोढ़ियारी कांदाडोंगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर 04 सितंबर दिन शुक्रवार संध्या 05 बजे से पूजा-पाठ, हवन रात्रि 08 बजे से भजन संध्या (कचना ध्रुवा मानस मण्डली धुरवागुड़ी द्वारा एवं दूसरे दिन 5 सितंबर शनिवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 01 बजे अतिथि एवं अन्य सामाजिक पदाधिकारियों का स्वागत, सम्मान एवं उद्बोधन
दोपहर 01 से 03 बजे संप्रदा प्रदर्शन (1) भागीरथी नागेश (गुड़ीपारा) (2) निरंजन नागेश (कुलियारपारा)(3) भुवनलाल यादव (मगरओड़ा) दोपहर 03 से 05 बजे मटका फोड़, जलेबी दौड़, बालिका फुग्गाफोड,रस्सी खींच महिला/पुरुष वर्ग, दहीलुट एवं भोजन प्रसादी वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है, यहां पूरा कार्यक्रम बड़े कोसरिया यादव समाज परिक्षेत्र कान्दाडोंगर द्वारा आयोजित किया जाएगा,
