Recent Posts

July 17, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

राशिफल 18 Feb: कुंभ राशि में शनि का चल रहा गोचर, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार, अन्य राशियों का…

Horoscope 18 Feb: The transit of Saturn in Aquarius, Gemini and Leo people can get good news, other zodiac signs ...
Horoscope 18 Feb: The transit of Saturn in Aquarius, Gemini and Leo people can get good news, other zodiac signs ...

ग्रहों की स्थिति-मेष राशि में मंगल और चंद्रमा का लक्ष्‍मी योग बना हुआ है। राहु वृषभ राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। मकर राशि में बुध, शुक्र, गुरु और शनि हैं। कुंभ राशि में शनि का गोचर चल रहा है।

राशिफल-
मेष
-अद्भुत स्थिति है। हर दृष्टिकोण से बहुत अच्‍छा है लेकिन पैतृक सम्‍पत्ति के लिए थोड़ा ध्‍यान देने की जरूरत है। कोर्ट-कचहरी में हो सकता है कि आशातीत सफलता न मिल सके। बाकी प्रेम-व्‍यापार आपका सही चल रहा है। सूर्यदेव को जल दें।

वृषभ-चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च से परेशान रहेंगे। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार ठीक चलेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।
मिथुन-रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अच्‍छी स्थिति है। जीवन साथी की ओर से कुछ अच्‍छा समाचार मिल सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, व्‍यापार अच्‍छा चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

कर्क-बड़ी अच्‍छी स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत है। कुछ नए अध्‍याय की स्थिति बन सकती है। यह सकारात्‍मक होगा। बस बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-भाग्‍यवश कुछ काम सुधरेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। बस स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, व्‍यापार सही चल रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

तुला-आनंदपूर्वक जीवन गुजारेंगे। जीवनसाथी का सानिध्‍य, भरपूर सहयोग, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। छुट्टी सा महसूस करेंगे। रंगीन दिन गुजारेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब बहुत बढि़या है। बजरंग बली की अराधना करें।

वृश्चिक-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। किसी की एक नहीं चल पाएगी। आप आगे निकल जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढि़या है। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपस में न उलझें। भावुकता में कोई निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-घर का तापमान थोड़ा बढ़ा रहेगा। लेकिन उत्‍सव सा महसूस करेंगे। कुछ अच्‍छी स्थिति, शुभ समाचार के संकेत हैं। भौतिक सुख-सम्‍पदा में वृद्धि के संकेत हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक, प्रेम-व्‍यापार भी अच्‍छा है। मां काली की अराधना करें।

कुंभ-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य भी ठीक है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार भी अच्‍छा है। गणेश जी की अराधना करें।

मीन-धन का आगमन होगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्ध‍ि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-व्‍यापार अच्‍छा है। भगवान शिव की अराधना करें।

प्रस्‍तुति- अजय कुमार सिंह, गोरखपुर। राशिफल 18 फरवरी: कुंभ राशि में शनि का चल रहा गोचर, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें अन्य राशियों का हाल

2 thoughts on “राशिफल 18 Feb: कुंभ राशि में शनि का चल रहा गोचर, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार, अन्य राशियों का…

  1. Just desire to say your article is as astounding. The clearness in your submit is simply cool and that i could think you are an expert in this subject. Fine with your permission allow me to grab your feed to stay updated with coming near near post. Thanks one million and please continue the rewarding work.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *