मैनपुर में जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर ने लिया समीक्षा बैठक – विकास कार्यों में कोताही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- धीमी रफ्तार पर नाराज सीईओ प्रखर चंद्राकर दिसंबर तक प्रधानमंत्री आवास योजना के काम पूरे करने का दिया कड़ा निर्देश
- उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण में गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता समर्थ पोर्टल एंट्री और जी राम जी योजना की भी हुई समीक्षा
गरियाबंद । जनपद पंचायत मैनपुर अंतर्गत विकासखंड में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा को लेकर आज जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) प्रखर चंद्राकर ने विकासखंड स्तरीय जनपद के अधिकारियों एवं पंचायत सचिवों की एक महत्वपूर्ण बैठक लिया बैठक में सीईओ ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया कि ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 15वें वित्त आयोग के तहत पंचायतों को आवंटित राशि और उसके उपयोग की बिंदुवार चर्चा किया उन्होंने निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों की प्रगति का जायजा लेते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
पीएम आवास योजना की धीमी गति पर जताई कड़ी नाराजगी – समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की धीमी प्रगति पर जिला पंचायत सीईओ ने जमकर नाराजगी जताई उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों व पंचायत सचिवों को स्पष्ट हिदायत दी कि दिसंबर माह तक हर हाल में सभी लंबित आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए उन्होंने कहा कि गरीबों के आशियाने के निर्माण में देरी या लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक व कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अधूरे कार्यों को तुरंत पूरा करने के निर्देश – सीईओ ने जिला पंचायत विकास निधि तथा मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत स्वीकृत एवं अधूरे पड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा उन्होंने स्पष्ट किया कि बजट उपलब्ध होने के बाद भी कार्य लटकाए रखने वाले कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक मे अटल डिजिटल सुविधा केंद्र अपूर्ण भवनों को शीघ्र पूरा करने और समर्थ पोर्टल में अनिवार्य रूप से एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जी राम जी योजना अंतर्गत निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन, पीडीएस भवन, मुक्तिधाम और बालिका शौचालय निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई। ओडीएफ स्थायित्व और शेष शौचालयों की स्थिति पर चर्चा करते हुए शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर ने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीणों तक समय पर पहुँचना चाहिए। निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सबसे प्राथमिक शर्त है। बैठक में प्रमुख रूप से उप संचालक पंचायत कमल सिदार, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन श्री परवेज, जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास विजय साहू, बुद्धेश्वर साहू, जनपद पंचायत मैनपुर के सीईओ गेंदलाल चुरेन्द्र, पंचायत इस्पेक्टर राजकुमार ध्रुवा, मनरेंगा परियोजना अधिकारी कपिल नायक एवं बड़ी संख्या मे ग्राम पंचायतो के सचिव एवं स्थानीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
