Recent Posts

October 23, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

विकास कार्यों में लापरवाही और पीएम आवास ढिलाई पड़ा भारी

  •  कोदोभाठा के पंचायत सचिव गजेंद्र सिंह ध्रुव निलंबित
  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । विकास कार्यों में भारी लापरवाही, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अरुचि और कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने के मामले में जिला पंचायत गरियाबंद ने बड़ी कार्रवाई की है जनपद पंचायत मैनपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोदोभाठा के सचिव गजेंद्र सिंह ध्रुव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोदोभाठा के सचिव गजेन्द्र सिंह ध्रुव को कार्य मे लापरवाही बरतना भारी पड़ा और उन्हे निलंबित कर दिया गया तथा उनके स्थान पर डिगनेश्वर यदु ग्राम पंचायत सरनाबहाल सचिव को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से ग्राम पंचायत कोदोभाठा का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।

कई निर्माण कार्य अधूरे, नोटिस का भी नहीं दिया जवाब – कार्यालय जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सचिव गजेंद्र सिंह ध्रुव पर कई गंभीर आरोप हैं निर्माण कार्यों में लापरवाही विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) के तहत कोदोभाठा में स्वीकृत समुदाय के लिए खाद्य गोदाम निर्माण कार्य को छत स्तर पर ही अधूरा छोड़ दिया गया। समुदाय के लिए स्वीकृत 02 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण कार्य भी प्रारंभ नहीं किया गया इस संबंध में 21 अक्टूबर 2026 को जारी कारण बताओ सूचना पत्र का उन्होंने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया। समर्थ पंचायत पोर्टल में करदाताओं की जानकारी दर्ज न करने तथा मेरी पहचान पोर्टल में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध बेहद कम प्रविष्टियां (केवल 14 ग्राम संपदा) दर्ज करने का आरोप है। प्रधानमंत्री आवास योजना में उदासीनता शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2018-19 से लेकर 2024-25 तक स्वीकृत कई मकानों को पूर्ण कराने में कोई रुचि नहीं दिखाई गई।

कार्रवाई और वैकल्पिक व्यवस्था – छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के प्रावधानों के तहत यह निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि के दौरान गजेंद्र सिंह ध्रुव का मुख्यालय जनपद पंचायत मैनपुर रहेगा वहीं, ग्राम पंचायत कोदोभाठा का काम प्रभावित न हो, इसके लिए ग्राम पंचायत सरनाबहाल के सचिव डिगनेश्वर यदु को आगामी आदेश तक कोदोभाठा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।