Recent Posts

October 28, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य युवराज पांडेय के द्वारा पहली बार गुजरात के सूरत में रामकथा का आयोजन

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • भीषण गर्मी और प्रचंड धूप में हजारों लोग कलश यात्रा में हुए शामिल

गरियाबंद। अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक एवं मैनपुर अमलीपदर भगवान जगन्नाथ मंदिर के पुजारी आचार्य पंडित युवराज पाण्डेय का गुजरात के सूरत मे पहली बार श्रीराम कथा का वाचन किया जायेगा।

आज प्रचंड गर्मी मे विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमे हजारो लोग शामिल हुए। ज्ञात हो कि पंडित युवराज पाण्डेय पचरा गीत एवं छत्तीसगढ़ी मे कथा वाचन करते हैं। उनके मुखारविंद से कथा सुनने हजारों की भीड़ उमड़ पड़ती है। देश के विभिन्न हिस्सों में पंडित युवराज पाण्डेय कथा कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है।