Recent Posts

October 3, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

अमाड़ देवझर अमली मार्ग में पुल निर्माण को लेकर 21 अप्रैल को चक्काजाम की चेतावनी

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। मैनपुर विकासखंड के उदंती अभ्यारण के भीतर बसे ग्राम अमाड़ देवझर अमली, कुमकोट क्षेत्र के ग्रामीणों ने मैनपुर पहुंच एसडीएम कार्यालय में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दिया है कि पटटा बहाल नाला पर तत्काल पुल निर्माण प्रारंभ किया जाये। अन्यथा 21 अप्रैल दिन मंगलवार को नेशनल हाईवे 130- सी मुख्य मार्ग जुगाड़ मे चक्काजाम किया जायेगा जिसकी सारी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, पूर्व सरपंच पुस्तम सिंह मांझी, मदन यादव, नरहरी सोरी, बिरसिंह, सुकनाथ नेताम, गौतम मरकाम, डिंगर लाल, पीलाराम, टिकचंद, बालाराम, दुलारसिंह, महानसिंह, गोपाल, जंगलमारू व ग्रामीणों ने लिखित आवेदन देकर बताया कि मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत अमाड आश्रित ग्राम देवझर अमली, कुमकोट मुख्य मार्ग में पटटा बहाल नाला पर पुलिया निर्माण युवाओं को लेकर नेशनल हाईवे में चक्का जाम किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी,