Recent Posts

September 27, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

धान उपार्जन केंद्र केना में 20 लाख 77 हजार की अनियमितता

समिति उपाध्यक्ष-प्रबंधक सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
महासमुंद।

धान उपार्जन केंद्र में 20 लाख 77 हजार रूपए के आर्थिक अनियमितता का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने धान उपार्जन केंद्र के प्रबंधक, समिति उपाध्यक्ष सहित पांच लोगांे के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धान उपार्जन केंद्र में मिलीभगत कर लाखों रूपए का हेरफेर करने की शिकायत मिली थी। जिस पर सहकारिता विस्तार अधिकारी एमएल कोटक ने धान उपार्जन केंद्र केना के जांच के दौरान 831.13 क्विंटल मोटा धान की कमी पाई। जिससे उक्त धान की कुल राशि 2500रू. प्रति क्विंटल की दर से 20,77,825 रू. की आर्थिक क्षति संस्था को पहुंचाई गई है। इस मामले में समिति के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा अनियमितता बरतते हुए शासन एवं समिति को आर्थिक क्षति पहुंचाने का कार्य किया गया। जांच में समिति के उपाध्यक्ष मोहित लाल पटेल, समिति के प्रभारी प्रबंधक विजय कुमार बारिक एवं धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी भीष्मदेव पटेल तथा कम्प्यूटर आपरेटर गणेश पटेल एवं कम्प्यूटर आपरेटर देवानंद दास को दोषी पाया गया। बाद इसके सरायपाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 409, 34 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *