मैनपुर एसडीएम हितेश्वरी बाघे की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता लाटरी पदद्धति से किया गया
- मैनपुर जनपद पंचायत में चक्रानुक्रम से सरपंचों का जनपद सदस्य मनोनयन संपन्न
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद । पंचायती राज अधिनियम के तहत जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के सरपंचों को जनपद पंचायत का सदस्य मनोनीत करने की प्रक्रिया आज जनपद पंचायत मैनपुर सभागार कार्यालय में पारदर्शिता तरीके से संपन्न हुई विहित अधिकारी एसडीएम मैनपुर हितेश्वरी बाघे एवं क्षेत्र के सरपंचों की मौजूदगी में चक्रानुक्रम रोटेशन प्रणाली के तहत 1/5 भाग 20 प्रतिशत सरपंचों को आगामी एक वर्ष के कार्यकाल के लिए जनपद पंचायत सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। जनपद पंचायत सभागार में आयोजित विशेष बैठक में लाटरी पद्धति का पालन करते हुए निष्पक्ष रूप से नामांकनों की घोषणा की गई। एसडीएम हितेश्वरी बाघे ने बताया कि इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य 5 साल के पूरे कार्यकाल में विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों को बारी-बारी से जनपद की बैठकों और निर्णय प्रक्रिया में प्रतिनिधित्व का अवसर देना है।

- मौके पर तैयार किया गया पंचनामा
इस दौरान लाटरी पद्धति से भुतबेड़ा सरपंच दुखिया बाई मरकाम, बुड़गेलटप्पा सरपंच संतोष मांझी, देहारगुड़ा सरपंच महेश कुमार दीवान, सरगीगुड़ा सरपंच बालवीर कोमर्रा, जिड़ार सरपंच मुकेश कपिल, अमाड़ सरपंच सोहद्रा नेताम, धनोरा सरपंच नुरपति मरकाम, झरगांव सरपंच बेलमति पाथर, मुचबहल सरपंच केशन्ति मांझी, छैलडोंगरी सरपंच भीमाधर सोम, साल्हेभाठा सरपंच नुरपति ध्रुव, दबनई सरपंच रमशिला बाई, शोभा सरपंच घनश्याम मरकाम, डुमाघाट सरपंच यशवंत, मंदागमुड़ा सरपंच दुलेन्द्री बाई ध्रुव का नाम लाट में निकाला गया।
चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियो और उपस्थित सरपंचों के समक्ष एक अधिकारिक पंचनामा कार्यवाही विवरण तैयार किया गया। इसमें चयनित सरपंचों के नाम, उनकी ग्राम पंचायत और मनोनयन की अवधि दर्ज की गई, जिस पर सभी उपस्थित सदस्यों एवं अधिकारियों के हस्ताक्षर कराए गए।
इस मौके पर प्रमुख रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी गेंदलाल चुरेन्द्र, शाखा प्रभारी राजकुमार ध्रुवा, सहप्रभारी पतिराम साहू, हलमन ध्रुवा, पुरूषोत्तम सोम, दुरूपसिंग ओटी, जयराम मांझी, अरविंद नेताम, हेमोबाई नागेश, निर्मला ध्रुव, गुरूवारी बाई ध्रुव, गज्जु नेगी, उपासीन नागेश, बोध पटेल, चंद्रकिशोर नागेश एवं स्थानीय सरपंच एवं पत्रकार उपस्थित थे।
