Recent Posts

September 6, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर के नए थाना प्रभारी बने डोमेन्द्र सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना में नया थाना प्रभारी डोमेन्द्र सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी ।

आम जनता और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाना ताकि लोग बिना किसी डर के अपनी शिकायत दर्ज करा सके। नए थाना प्रभारी श्री सिन्हा ने आगे बताया अपराधियो पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाये जायेंगे। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गो की सुरक्षा के लिए विशेष सजगता से कार्य किया जा रहा है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व मैनपुर क्षेत्र के इंदागांव में श्री सिन्हा लंबे समय तक सेवा दे चुके हैं।