Recent Posts

March 23, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

ग्राम खट्टी में लगाई गई जन चौपाल में अंधविश्वास, नशा मुक्ति और अपराध पर ग्रामीणों के साथ घंटों चला मंथन

  • न्यूज़ रिपोर्टर गोलू वर्मा, गरियाबंद

छत्तीसगढ़ राज्य में महिलाओं पर घटित अपराध पर रोक लगाने के लिए पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा प्रत्येक गांव में जन चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक करने तथा लोगों की समस्या का त्वरित नीरा करण करने के निर्देश दिया है।

किसी निर्देशक की तारतमय में जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान भोज राम पटेल के दिशा- निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, संतोष महतो के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा ग्राम स्तरीय मैं अपराध नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया। जाकर जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में दिनांक 24 देर रात तक सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खट्टी में जाकर थाना प्रभारी निरीक्षक वेदवती दरियो के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अभियान में ग्राम खट्टी के लोग व्यापक संख्या में उपस्थित रहे।

जिला गरियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर द्वारा वही उपस्थित लोगों से ग्राम स्तर पर अपराध नियंत्रण नशा मुक्त महिला सशक्तिकरण अनैतिक बाल विवाह टोनही प्रताड़ना अंधविश्वास आदि सामाजिक बुराइयों बचने तथा समाज में व्याप्त नशा जुआ सट्टा एवं महिला अत्याचार आदि गतिविधियों के संबंध में तत्काल थाना को सूचित करने को बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *