Recent Posts

May 7, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जनपद पंचायत मैनपुर के नये सीईओ जितेश कुमार गजभिये ने किया पदभार ग्रहण

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । गरियाबंद जिले के विकासखंड मैनपुर अंतर्गत जनपद पंचायत में नव पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेश कुमार गजभिये ने आज पदभार ग्रहण किया साथ ही जनपद पंचायत के माध्यम से ग्राम पंचायतो मे चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यो एवं योजनाओं के संबंध मे जानकारी लिया। जनपद पंचायत मैनपुर मे पदस्थ सीईओ डी एस नागवंशी के 30 अपै्रल को सेवा निवृत्त होने के बाद से सीईओ का पद खाली हो गया था जिसके चलते यहां ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

इस खबर को हमने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था जिसके बाद जिला पंचायत कार्यालय गरियाबंद द्वारा क्रमांक 426 दिनांक 06.05.2026 को आदेश जारी कर प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से जितेश कुमार गजभिये प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद को प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपुर का संपूर्ण प्रभार वित्तीय एवं प्रशासनिक आगामी आदेश पर्यन्त तक सौंपा गया है।

नये सीईओ जितेश कुमार गजभिये ने जनपद पंचायत मैनपुर मे पदभार ग्रहण कर लिया है साथ ही नवपदस्थ सीईओ जितेश कुमार गजभिये ने कहा शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओ का लाभ धरातल मे ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा मिले इसके लिए विशेष प्रयास किया जायेगा। उन्होंने चर्चा में बताया कि जनपद पंचायत के माध्यम से चल रहे सभी निर्माण कार्यो को समय सीमा के भीतर पुरी गुणवत्ता के साथ पूरा करना और जनपद पंचायत के अंतिम छोर तक के गांव मे पहुंचकर शासन की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने आगे बताया प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य में तेजी लाना है।