भाजपा सरकार का सुशासन त्यौहार ढकोसला साबित हो रहा – MLA जनक ध्रुव
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- MLA जनक ध्रुव ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, कई समस्याओं का मौके पर समाधान
गरियाबंद । बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के MLA जनक ध्रुव आज गुरूवार को अपने नहानबिरी स्थित पैरी सदन में सुबह से क्षेत्रभर से पहुंचे ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्या सुनकर समाधान किया। इस दौरान कई ग्रामीणों के पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मजदूरी, हैंडपंप खनन जैसे कार्यो का तत्काल मौके पर समाधान किया। इस दौरान मिडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस MLA जनक ध्रुव ने कहा कि भाजपा के विष्णुदेव साय सरकार के द्वारा मनाये जा रहे सुशासन त्यौहार से जनता ने दूरी बना लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के सुशासन त्यौहार पर जनता को भरोसा नहीं है इसीलिए लोग अपनी समस्याओं को लेकर सरकार के कार्यक्रमों में आना नहीं चाह रहे हैं। पिछले बार सुशासन त्यौहार में लोगों ने जो आवेदन दिया था उसका निराकरण नहीं हुआ। जनता के आवेदनों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया था इसीलिए जनता का सरकार पर से भरोसा उठ गया है जो सुशासन त्यौहार पर में साफ दिख रहा है। 
- MLA जनक ध्रुव ने कहा, भाजपा सरकार का सुशासन त्यौहार ढकोसला साबित हो रहा है
आज जनता छोटे -छोटे कार्य के लिए भटक रहे हैं। कोई कार्य सरकार द्वारा नहीं किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के लिए भीषण गर्मी में केवाईसी करवाने माताओं और बहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मनरेगा मजदूरी का भुगतान नहीं हो पा रहा है। एक तरफ भाजपा सुशासन की बात करती है दूसरी तरफ पसीना बहाने वाले मजदूरों को उनके हक का पैसा नहीं मिल पा रहा है जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। बुजुर्गो के पेंशन के रूकने और समय पर नही मिलने के कारण बेहद परेशान है लेकिन इससे भाजपा सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। इस मौके पर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, निहाल नेताम, सोहन नागेश, डोमार साहू, लिकेश यादव, प्रियंका कपिल, नीरा कपिल, टिकम कपिल, दुलेन्द्र नेगी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
