Recent Posts

March 25, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जिला स्तरीय खो खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

Kabaddi competition organized

कांटाबांजी। स्थानीय रेलवे स्टेडियम में सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल के आतिथ्य में तीन दिवसीय जिला स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक संतोष सिंह सलूजा के हाथों हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले के 14 ब्लॉक के 500 के आसपास खिलाड़ी एवं प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। प्रतियोगियों एवं खिलाड़ियों की एक रैली स्थानीय मानस भवन से गाजे-बाजे के साथ निकल कर रेलवे  स्टेडियम पहुंची।

Kabaddi competition organized

मंच पर उपस्थित अन्य अतिथियों में जिला एथलेटिक संघ के सभापति डॉ श्रीकर मिश्र, केवी डिग्री कॉलेज के सत्यव्रत मिश्रा, आईपिई ज्योति प्रसाद परिंडा एवं रिटायर शारीरिक शिक्षा शिक्षक सुनील चंद विश्वाल, सेंट जेवियर स्कूल निर्देशक नारायण अग्रवाल, स्कूल के प्रिंसिपल हरप्रसाद नायक, समाजसेवी विजय बंसल आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम का प्रारंभ शिक्षक सुशांत महांति के स्वागत भाषण तथा ज्योति प्रसाद परिडा के प्रतिवेदन से हुआ। शिक्षक रमाकांत महानंद के निर्देशन में सेंट जेवियर स्कूल के छात्रों ने स्वागत संगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्रीमती कस्तूरी रथ और हेमंत प्रधान ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रोहित अग्रवाल ने किया। इसी कार्यक्रम में स्थानीय बालक उच्च विद्यालय के रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक सुनील चंद्र विश्वास (पीटी सर) का स्थानीय छात्रों ने भव्य सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *