Recent Posts

March 26, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

राज्योत्सव के दिन रहेगा छुट्टी आदेश हुआ जारी

रायपुर: राज्योत्सव में छुट्टी का आदेश राज्य सरकार ने जारी कर दिया है। पिछले दो दिनों से छु्ट्टी को लेकर असमंजस का दौर जारी था, लेकिन आज आदेश जारी होने के साथ ही तमाम अटकलें खत्म हो गयी है। 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश में छुट्टी रहेगी। राज्य सरकार ने इस बार राज्योत्सव को शानदार तरीके से मनाने का फैसला लिया है। प्रदेश के साथ-साथ जिलास्तर पर भी एक दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाना है। लिहाजा राज्य सरकार ने छुट्टी का ऐलान किया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कल ही राज्य सरकार की तरफ से छुट्टी के आदेश जारी होने की बात कही गयी थी। परंतु यह आदेश न आने से असमंजस का दौर था । हालांकि आज आखिरकार छुट्टी का आदेश जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *