Recent Posts

June 10, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष पूरा होने पर मैनपुर में महाआरती एवं सामूहिक प्रार्थना 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का कीर्तिमान – भाजपा

गरियाबंद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे 12 साल पूरा करने पर तहसील मुख्यालय मैनपुर सहित पूरे बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर विशेष महाआरती का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल मैनपुर द्वारा आज बुधवार को सुबह दुर्गा मंदिर में महाआरती एवं सामूहिक प्रार्थना कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना किया। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री नरोत्तम साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व भारत के विकास सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय गौरव के पुनर्जागरण का पर्याय बन चुका है उनके दुरदर्शी नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी के नई पहचान स्थापित की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित योगेश शर्मा ने प्रधानमंत्री के उत्तव स्वास्थ्य दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि देशवासियों और भारतीय जनता पार्टी के समर्थित कार्यकर्ताओं सभी नागरिकों के लिए यह गौरव और उत्साह का अवसर है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह ऐतिहासिक कार्यकाल केवल समय का रिकॉर्ड नहीं बल्कि जनसेवा राष्ट्र निर्माण व भारत को नई उंचाई तक पहुंचाने संकल्प का प्रतीक है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारत ने कई कीर्तिमान स्थापित किया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश शर्मा, श्रीमति नंदिनी नेताम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री नरोत्तम साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, दिनेश सचदेव, रामदास वैष्णव, नंदकिशोर चौबे, दिनेश शर्मा, नरेश सिंहा, उपेंद्र साहू, मनोज निर्मलकर, श्यामलाल नेताम, निमेष सिंहा, रोहित नायक, यमराज ओटी, रामजी साहू, किशोर यादव, देवन नेताम, रविंद्र सोनी, अजय बघेल, रामस्वरूप साहू, कोमल सोनवानी, सुरेश यादव, गोविंद राम नायक, तीजूराम सिंहा, कुमारी बाई पटेल, हेमलाल यादव, डाकेश्वर नेगी, नीतू ध्रुव मोहनसिंह कुशवाहा, जीवनलाल नायक एवं भारतीय जनता पार्टी मैनपुर मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।