Recent Posts

June 10, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

शराफत का नकाब उतरा मैनपुर नगर में मोहल्ले का युवक निकला सातिर चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • पड़ोसी युवक ही निकला चोर – लाखों रूपये के सोने के जेवरात चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ भेजा जेल
  • सोने चांदी की चोरी करने के बाद युवक ने जमकर जुआ में उड़ाया पैसा और अपने नीजी कार्यों में खर्च करने की बात कबूली
  • चोरी के आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, मैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

गरियाबंद। मैनपुर नगर के नेशनल हाइवे किनारे आमापारा निवासी वरिष्ठ शिक्षिका के घर में 6 माह पूर्व सोना चांदी के जेवरात चोरी होने की जानकारी लगते ही नगर व क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसकी शिकायत मैनपुर थाना में किया गया था। पुलिस द्वारा मामले में संदेही पर कड़ी नजर रखी गई थी और चोर कोई और नहीं पड़ोस के ही युवक निकला जो उनके घर आना जाना किया करता था। लेकिन विश्वासघात कर मौके का फायदा उठाकर युवक ने सोने चांदी के जेवरात को घर से साफ कर दिया और इस पैसे से जहां उन्होने जमकर जुआ खेलकर पैसा को उड़ाया तो वही बैंक से गोल्ड लोन भी लिया था। पुलिस द्वारा युवक को गिरफ्तार करने पर और चोरी की अपराध कबूल करने पर नगर के लोगों की होश उड़ गया जो युवक घर आना जाना कर रहा था वह चोर निकला। मैनपुर पुलिस ने चोरी के आरोप में निखिल जगत पिता बृजलाल उर्फ भोला जगत 29 साल को आज गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया है। आरोपी युवक जिसे पुलिस ने पकड़ा

मैनपुर थाना से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया श्रीमति पदमनी शाडिल्य लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह अपने घर में 25 जनवरी 2026 को मंगलसुत्र को पहनने के लिये अलमारी के लाकर की चाबी को ढुंढी तो नही मिलने पर दिनांक 11 फरवरी 2026 को घर में शादी होने के कारण गहने निकालने के लिये लाकर को तोडने वेल्डर के द्वारा आलमारी के लाकर को तुडवाये तो आलमारी में रखे मेरे गहने नहीं मिला कोई अज्ञात चोर के द्वारा सोने की चैन 14.170 ग्राम, किमती 17150/रू, सोने का नेकलेस 32.990 ग्राम, किमती 158252/रू, रानी हार 36.070 ग्राम, किमती 69800/रु, सोने की अंगूठी 4.070 ग्राम किमती 15000/रु, सोने की इयरिंग चैन 3.180 ग्राम किमती 6373/रु, टाप्स 2.660 ग्राम किमती 19500/रु, इयरिंग 3.000 ग्राम, बाली पुराना 6.000 ग्राम, छोटा लाकेट सोना 2.660 ग्राम, सोने की फुल्ली 1.150 ग्राम, चांदी की पायल पुराना 5 तोला, एक जोडी चांदी की बालपिन पुराना 4 तोला सोने के गहना 110.490 ग्राम किमती लगभग 286075/रु को आलमारी में से चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान प्रार्थिया व गवाहन के कथन व मुखबीर की सूचना पर संदेही निखिल जगत पिता बृजलाल उर्फ भोला जगत उम्र 29 साल निवासी मैनपुर से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार कर चोरी किये गये माल मशरूका सोने की गहनों को गरियाबंद के ईएसएएफ बैंक में जाकर सोना के बदले में गोल्ड लोन लेने के लिये अपने नाम से खाता खुलवाकर चोरी किये गये। सोना के बदले लोन अलग-अलग तीन किस्तों में 1000000/- अक्षरी (दस लाख रूपये) दिये लोन की रकम में 162000/रु को जुआ में हार गया। 298000/रु को सिकासेर में केसिंग काम में खर्च किया हूँ।

280000/रु का सेट्रींग सामान खरीदा तथा 260000/रु को घर कार्य एवं अपने निजी खाने पीने में खर्च किया हूँ। बता कर गरियाबंद के ईएसएएफ बैंक में लिये गये गोल्ड लोन की प्रति को पेश करने पर समक्ष गवाहन के जप्त कर वजह सबूत में लिया गया है। प्रकरण के आरोपी निखिल जगत पिता बृजलाल उर्फ भोला जगत उम्र 29 साल निवासी मैनपुर थाना मैनपुर के विरूद्ध साक्ष्य सबूत पाये जाने से गिरफ्तारी के कारणों को बताकर विधिवत् आज दिनांक 10.06.2026 को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना मैनपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर हुर्रा, सउनि पवन कुमार वर्मा, आर. 747 कोमल धृतलहरे, 697 प्रवीण वर्मा, आर0 588 सूर्यकांत कुर्रे, व स्पेशल टीम गरियाबंद के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस सूत्रो के अनुसार चोरी किये गये सोने चांदी की कीमत 2 लाख 86 हजार रूपये बताई जा रही है जबकि आज की स्थिति मे और वर्तमान कीमतो के अनुसार 18 लाख रूपये से अधिक के सोने चांदी बताये जा रहे हैं।‌ बहरहाल मैनपुर पुलिस को चोरी के पर्दाफाश करने लगभग 5 माह से अधिक का समय लग लेकिन आज चोरी में युवक के नाम सामने आने पर लोग चौक गये क्योंकि उक्त युवक उसी मोहल्ले का निवासी और प्रार्थिया के घर उसका आना जाना लगा रहता था।