औचक निरीक्षण में पहुंचे मैनपुर BEO ने स्कूल में ताला लगा देख कारण बताओ नोटिस जारी किया
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखंड मैनपुर क्षेत्र वनांचल के ग्रामों में शिक्षक नहीं पहुंचने और स्कूलों में ताला लगे रहने के साथ पढ़ाई प्रभावित होने की लगातार शिकायत मिल रही है। आज शनिवार को मैनपुर BEO महेश पटेल ने जब स्वयं राजापड़ाव गौरगांव क्षेत्र के स्कूलों के निरीक्षण में पहुंचे तो कई स्कूलों में शिक्षक अनुपस्थित पाए गए तो दूसरी ओर स्कूलों में ताला लटका मिला जिस पर BEO महेश पटेल ने कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की बात कही है।

विकासखंड शिक्षा कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया आज दिनांक 31.01. 2026 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी मैनपुर श्री महेश राम पटेल के द्वारा शोभा क्षेत्र अंतर्गत स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया है जिसमें श्री सालिकराम नागेश प्रधान पाठक प्राथमिक शाला जारहीडीह अनुपस्थित पाए गए। श्री यमुना प्रसाद जोशी शिक्षक माध्यमिक शाला शोभा अनुपस्थित पाए गए। आश्रम शाला शोभा के अधीक्षक श्रीमती आशा दीवान एवं श्रीमती नीतू पहरी समय से पहले आश्रम शाला से अनुपस्थित पाए गए। इसी तरह प्राथमिक शाला करेली स्कूल बंद पाया गया। प्राथमिक शाला कन्हारपारा बंद पाया गया। उक्त सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
