स्कूटी से गांजा सप्लाई करने निकले तस्कर को मैनपुर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल से पकड़ा
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- गरियाबंद पुलिस की कार्यवाही फिल्म स्टाइल में स्कूटी में गांजा छुपाकर तस्करी कर रहे राजस्थान के दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
- दो अलग-अलग प्रकरणों में 8 किलो ग्राम गांजा कीमती 4 लाख , दो स्कूटी को किया गया जब्त
गरियाबंद। मैनपुर क्षेत्र में स्कूटी के भीतर गांजा छुपा कर तस्करी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध गांजा, शराब के तस्करी करने वालों पर कडे एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये थे। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रांर्गत संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करने के लिए फिक्स प्वाइंट लगा कर चेकिंग किया जा रहा है। दिनांक 07.07.2026 को थाना प्रभारी मैनपुर को मुखबीर से सूचना मिला दो व्यक्ति अपने स्कूटी से अवैध रूप से गांजा तस्करी कर रहा है।
सूचना मिलते ही मैनपुर पुलिस टीम को जिड़ार तिराहा रवाना किया गया। मैनपुर पुलिस टीम ने फिल्मी अंदाज में स्कूटी के पार्ट्स के भीतर गांजा छुपाकर ले जा रहे राजस्थान के दो अंतरराज्यीय तस्करों को रंगे हाथों दबोचा है। दो प्रकरणों में आरोपियों के पास से 8 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 4 लाख रुपये है।
संदेह के आधार पर पुलिस ने जब आरोपियों की दो सुजुकी स्कूटी की बारीकी से तलाशी ली, तो अधिकारी भी हैरान रह गए। तस्करों ने फिल्मी स्टाइल में स्कूटी के गुप्त हिस्सों (पार्ट्स) के अंदर नशीला पदार्थ गांजा को छुपा रखा था। पार्ट्स को खोलने पर दोनों स्कूटी से 4-4 किलोग्राम (कुल 8 किलोग्राम) कीमती 04 लाख के गांजा बरामद हुआ, जिसे वाहनों समेत जप्त कर लिया गया है। आरोपियों को कृत्य अपराध धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट का पाये जाने से आरोपी किशन कुमार एवं शिवप्रसाद सैनी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
- गिरफ्तार आरोपी-
1.किशन कुमार पिता बाबूलाल भील (उम्र 29 वर्ष), निवासीरू रामदास नगर, गली नंबर 1, कालातालाब रोड, भीमगंज, थाना रेलवे काॅलोनी, जिला कोटा (राजस्थान)।
2.शिवप्रसाद सैनी पिता अर्जुनलाल सैनी उम्र 31 वर्ष, निवासी कंसुआ क्वार्टर, थाना उद्योग नगर, जिला कोटा (राजस्थान)।
