बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव का अनोखा अंदाज – फिर नदी पार कर मोटर साइकिल से पहुंचे हाथी प्रभावित ग्राम जरण्डी बोड़ापाला
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- पुल निर्माण के लिए जरूरत पड़ी तो सड़क की लड़ाई लड़ेंगे – जनक ध्रुव
गरियाबंद। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के MLA जनक ध्रुव अपने अनोखे अंदाज के नाम से जाने जाते हैं। आज शनिवार को एक बार फिर सुदुर ग्रामीण इलाको के गांवों में बुनियादी सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए विशाल बाकड़ी नदी में घुटने तक पानी को पैदल पारकर और 0श4 किमी मोटर साइकिल से ग्राम जरण्डी एवं बोड़ापाला पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका आत्मीयता से जोरदार स्वागत किया। पहली बार विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीण खुशी से गदगद हो गये।
सबसे पहले M L A जनक ध्रुव ने माता शीतला के मंदिर मे पहुंचकर पूजा अर्चना किया। इस दौरान पूरे ग्रामवासियों द्वारा मातागुढ़ी निर्माण की मांग किया गया MLA जनक ध्रुव ने मातागुढ़ी निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने की घोषणा किया। विधायक को अपनी समस्या बताने गांव स्कूली बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक सभी एक जगह एकत्र थे।
- पुल निर्माण की मांग मुख्यमंत्री से करेंगे और जरूरत पड़ी तो सड़क की लड़ाई लड़ेंगे – जनक ध्रुव
ग्राम जरण्डी बोड़ापाला के दौरे पर पहुंचे MLA जनक ध्रुव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बहुत पहले ही इस गांव में आना चाहता था लेकिन सुरक्षा कारण से मुझे आने नहीं दिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस गांव में बेहद गंभीर समस्याएं हैं। ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं भी नसीब नहीं हो पा रही है। ब्लॉक और जिला स्तर के अधिकारी इस गांव के निरीक्षण नहीं पहुंच रहे है जिसके कारण छोटे -छोटे समस्याओं से ग्रामीणों को जुझना पड़ रहा है। श्री ध्रुव ने कहा कि बाकड़ी नदी में दो बच्चों की स्कूल जाते समय बह जाने से मौत हो गई इसके बाद भी जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने अभी तक कोई ठोस पहल नहीं किया है। आज भी इस गांव के दर्जनों बच्चों को जान जोखिम में डालकर नदी पारकर प्रतिदिन स्कूल जाना पड़ रहा है। श्री ध्रुव ने कहा कि पुल निर्माण के लिए स्वयं मुख्यमंत्री मुलाकात करूंगा संबंधित विभाग के अधिकारियों से कल ही चर्चा करूंगा बावजूद इसके जरूरत पड़ी तो मै स्वयं सड़क की लड़ाई लड़ुंगा।
इस मौके पर प्रमुख रूप से सरपंच दिनेश ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, निहाल नेताम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हबीब मेमन, उपसरपंच बालकिशन, रेवन दीवान, बनसिंग, जीवन नेताम, श्याम नेताम, चुनेश नेताम, जैतराम, घसनीन बाई, चरण, कोमल सिंह, आरती, नकुल, श्यामलाल, चतुरसिंह, प्रधान पाठक यबीलाल नेताम, लुकेश यादव एवं बड़ी संख्या मे क्षेत्रभर के ग्रामीण उपस्थित थे।
