कचरा, गंदगी और बदबू से मैनपुर नगरवासी परेशान, संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- मैनपुर नगर में सफाई व्यवस्था चरमराई – स्कूल के आसपास, साप्ताहिक बाजार, और तो और अटल चौक भी कचरों के ढेर में
गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में जगह-जगह कचरों का ढेर और गंदगी से नगरवासी परेशान हो गए हैं। ग्राम पंचायत मैनपुर द्वारा साफ सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में नगर में साफ सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। स्थानीय ग्राम पंचायत के सचिव एवं जनपद के जिम्मेदारों द्वारा साफ सफाई व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है जिसके कारण नगर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बारिश के इन दिनों में संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा बढ़ गया है। नगर के लोगों ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मांग किया है कि मैनपुर नगर में साफ सफाई व्यवस्था पर ग्राम पंचायत के सचिव को निर्देशित किया जाए। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा गांव और शहरो को स्वच्छ तथा साफ सुथरा बनाने लाखों करोड़ों रूपये पानी तरह बहाया जा रहा है लेकिन जमीनी स्तर पर इसका कितना लाभ मिल रहा है मॉनीटरिंग करने वाला कोई नहीं है जिसके कारण स्वच्छ भारत मिशन अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। ग्राम पंचायत मैनपुर मे कचरा उठाने के लिए लाखो रूपये खर्च कर इलेक्ट्रानिक टैम्पो एवं सायकल रिक्शा की खरीदी किया गया है । लेकिन वह कबाड़ में तब्दील हो रहा है और तो और कचरा गाड़ी में पिछले एक साल से कबाड़ में तब्दील हो रहा है। मैनपुर में कचरा उठाने वाला टैम्पो, रिक्शा कांजी हाउस के कचरे के ढेर में पड़े पड़े सड़ रहा है। इसके चक्के तक गायब हो गये है और इस रिक्शा का उपयोग कचरा फेंकने के लिए अबतक नहीं किया गया है।

- व्यवसायिक काम्प्लेक्स स्कूल के सामने कचरों का ढेर
तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में पिछले कई माह से साफ सफाई नही होने के कारण कांजी हाउस प्राथमिक शाला के आसपास जनपद के सामने कृषि कार्यालय गली में सप्ताहिक बाजार अटल व्यवसायिक बाजार शिक्षक कालोनी, तालाब किनारे और चौक चौराहो में कचरो का ढेर लगा हुआ है जिसके कारण इन कचरो से उठने वाले बदबू से आने जाने वाले लोग परेशान है। प्राथमिक शाला में छोटे-छोटे बच्चे पढ़ाई करते हैं कांजी हाउस में कचरो और गंदगी का देर उठने वाले दुर्गंध से स्कूल व आसपास संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा है। साथ ही नगर के लोगों में साफ सफाई नही होने से भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। तालाब किनारे कचरों का ढेर लगा हुआ है। ग्राम पंचायत द्वारा कचरा एवं साफ सफाई के नाम पर लाखो रूपये खर्च किया जाता है लेकिन जिस हिसाब से साफ सफाई किया जाना चाहिए नहीं हो पा रही है।
- अटल चौक एवं पत्रकार कार्यालय के आसपास गंदगी और कचरों का ढेर
मैनपुर नगर में गंदगी और कचरे का आलम यहां है कि अटल चौक में भी लोग कचरा फेंक रहे हैं लेकिन इसके साफ-सफाई की तरफ ग्राम पंचायत द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के याद में बनाए गए अटल चौक में कचरो का ढेर लगा हुआ है और तो और मैनपुर तहसील पत्रकार कार्यालय के सामने और गंदगी का ढेर लगा हुआ है जिसे पत्रकारों द्वारा कई बार साफ सफाई करवाया जा चुका है लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा इस ओर ध्यान नहीं देने के कारण अब संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है सप्ताहिक बाजार में लगातार अतिक्रमण के कारण नेशनल हाईवे सड़क किनारे साप्ताहिक बाजार लग रहा है और साप्ताहिक बाजार के दिन दुकानदारों द्वारा कचरा फेंक कर चले जाते हैं लेकिन इसका साफ सफाई ग्राम पंचायत द्वारा नहीं किया जाता ग्राम पंचायत को बाकायदा साप्ताहिक बाजार से लाखों रुपया का राजस्व मिलता है।
- मैनपुर सीईओ ने कहा, तत्काल सफाई करवाई जायेगी
जनपद पंचातय मैनपुर के सीईओ जी के गजभीए ने कहा मैनपुर नगर में जल्द साफ सफाई कार्य प्रारंभ करने ग्राम पंचायत को निर्देश दिया गया है।
