Recent Posts

September 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव के जन्मदिन पर 31 मई को अनेक कार्यक्रम का आयोजन

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद।  बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के MLA जनक ध्रुव के जन्म दिन के अवसर पर 31 मई दिन रविवार को बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थको द्वारा अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मैनपुर रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि MLA जनक ध्रुव के जन्मदिन पर आज क्षेत्र की जनता के लिए विधायक मद से पेयजल पानी टैंकर का मैनपुर नगर मे उद्घाटन किया जायेगा। केक काटकर तथा मिष्ठान वितरण कर जन्मदिन मनाई जायेगी। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया है।