बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव के जन्मदिन पर 11 पंचायतों को पेयजल टैंकर की मिली सौगात
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाओं के लिए विधायक जनक ध्रुव ने जताया अभार, कहा- जनता के सहयोग और समर्थन से समृद्ध बिंद्रानवागढ़ का संकल्प होगा पूरा
- मैनपुर, देवभोग, अमलीपदर, झरियाबाहरा, तौरेंगा व क्षेत्र के गांव-गांव में समर्थकों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन, मिठाई-फल वितरण
- पैरी सदन में मेला जैसे भीड़, सैकड़ों समर्थकों के बीच केक काटकर मनाया जन्मदिन
गरियाबंद । बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव के जन्मदिन के अवसर पर आज रविवार को उनके समर्थकों द्वारा क्षेत्र के गांव गांव में कार्यक्रम आयोजित कर केक काटकर जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह-जगह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जहां दूर-दूर से आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरण किया गया और मरीजों को फल वितरण किया गया। विधायक जनक ध्रुव ने बिन्द्रनवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 11 ग्राम पंचायतों को आज अपने जन्मदिन के अवसर पर पेयजल टैंकर का सौगात दिया। देवभोग, अमलीपदर, मैनपुर में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पेयजल टेंकर का पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया।

हमर मैनपुर चौक में ब्लाक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक जनक ध्रुव के पहुंचते ही शाम 6ः30 बजे जमकर आतिशबाजी की गई और केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान साड़ी, फल, मिठाई वितरण किया गया पूरे नगर के लोग विधायक जनक ध्रुव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने उमड़ पड़े।

इस दौरान विधायक जनक ध्रुव ने सभी का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिन्द्रनवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी जनता के सहयोग और समर्थन से समृद्ध बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा का संकल्प पूरा होगा। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दुलेन्द्र नेगी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष पारेश्वर नेगी,जनपद सदस्य कुमारी बाई पटेल, ग्राम पंचायत मैनपुर के सरपंच हनिता नायक, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शाहीद मेमन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, तनवीर ठाकुर, डोमार साहू, गजेन्द्र यादव, राजिम से पहुचें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके ठाकुर,जाकीर रजा, इमतियाज मेमन, शरीफ रजा, देवेन्द्र साहू, भागचंद चतुर्वेदी, बिसाहू सिन्हा, खेदुनेगी, दाउद खान, लिलेश चक्रधारी, निहाल नेताम, नुतन यादव, अमृत पटेल, केशु सिन्हा, पंकज मांझी, ललिता यादव, भुपेन्द्र मांझी, पिलेश्वर सोरी, आत्माराम मरकाम, यशवंत मरकाम, हबीब मेमन, खेलन दिवान, खेलन साहू, निरा कपिल, कुमारी बाई यादव, घनश्याम यादव, राधाबाई, नंद किशोर, लिकेश यादव सुकचंद ध्रुव हेमलाल बारले, नरेश सिन्हा, एवं सैकड़ों की संख्या में नगर व क्षेत्र के लोग उपस्थित थें।
वही दूसरी ओर आज सुबह से विधायक जनक ध्रुव को बधाई देने पैरी सदन नहानबिरी निवासा में मेला जैसे भीड़ लगा रहा पूरे बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र मैनपुर, देवभोग, अमलीपदर, उरमाल, झाकरपारा, इंदागांव, धवलपुर, नवागढ़, जोबा, दर्रीपारा,आमामौरा, ओढ़ कुल्हाड़ीघाट, छुरा, रसेला,गरियाबंद, पिपरछेड़ी सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अन्य राजनीतिक दलो के कार्यकर्ता पदाधिकारी देर शाम समाचार लिखे जाने तक पहुंच रहे हैं और विधायक जनक ध्रुव को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। आज देर शाम पैरी सदन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ब्लाक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा विधायक के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक जनक ध्रुव ने केक काटकर सभी के प्रति अभार व्यक्त किया ।
