Recent Posts

August 23, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

श्रृंगी ऋषि धाम में कांवरियों का जन सैलाब -भक्ति में डूबा सिहावा

  • तीरथ दंता, धमतरी 
  • कर्णेश्वर धाम ट्रस्टी के द्वारा भक्तों के लिए पूरे सावन माह भर भंडारे का व्यवस्था की जाती है

सावन की पवित्र महीना में कांवड़ियों का जन सैलाब क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर गणेश्वर धाम कोटेश्वर धाम एवं श्रृंगी ऋषि आश्रम में कॉवरियों का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। आसपास के क्षेत्र सहित धमतरी कांकेर गरियाबंद पड़ोसी राज्य उड़ीसा के रायगढ़ उमरकोट सहित सी भक्तों का विभिन्न अवतारों में कणेश्वर धाम में जलाभिषेक करने के लिए लगातार आगमन हो रहा है। शिव भक्तों के लिए जगह-जगह रुकने के लिए विशेष प्रबंध किया गया है। कर्णेश्वर धाम ट्रस्टी के द्वारा प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी भक्तों की किसी प्रकार की असुविधा न हो उसका भी विशेष व्यवस्था की गई है।

कर्णेश्वर धाम ट्रस्टी के द्वारा भक्तों के लिए पूरे सावन माह भर भंडारे का व्यवस्था की जाती है। भंडारे का व्यवस्था कई सालों से किया जाता है। भक्तों का सिहावा कर्णेश्वर धाम जो की क्षेत्र के अलावा पूरे धमतरी जिले में प्रसिद्ध है। शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े उसको देखते हुए शासन प्रशासन और सिहावा पुलिस भी 24 घंटे दिन रात सहायता करती है। शिव भक्तों द्वारा विशेष झांकी मादरी नित्य बैंड बाजा डीजे की धुन पर भी अपना अलग-अलग व्यवस्था के अनुसार कणेश्वर धाम में शिव भक्तों द्वारा आगमन हो रहा है। विगत दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश भी भक्तों को नहीं रोक पा रही है।

आस्था का जन सैलाब सिहावा क्षेत्र और कणेश्वर धाम में देखने ही दूर-दूर से इस समय लोग ट्रैक्टर, पिकअप, ऑटो मोटरसाइकिल और साइकिल से आ रहे हैं। शिव भक्तों का काफिला ऐसा मनमोहक नजारा जो देखने लायक इस समय रहता है। सिहावा क्षेत्र के सभी शासकीय भवन धर्मशाला स्कूल भवन आंगनवाड़ी भवन आसपास के ग्राम पंचायत भवन और आसपास के ग्रामों में शिव भक्तों का जमावड़ा जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी चढ बढ़कर सहयोग करने में अपनी अहम भागीदारी निभा रहे हैं!