मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना किया
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम अमलीपदर जगन्नाथ महोत्सव मे शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब आज शुक्रवार को दोपहर पहुंचे तो उनका आत्मीयता के साथ आचार्य पंडित युवराज पाण्डेय द्वारा स्वागत किया गया। मंत्री खुशवंत साहेब के साथ राजिम विधायक रोहित साहू, विधायक अनुज शर्मा, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप भी भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर क्षेत्र प्रदेश मे सुख शांति समृद्धि की कामना किया। इस दौरान मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा भारत की संस्कृति परंपरा समाजिक समरसता और लोककल्याण की भावना का प्रतीक है। अमलीपदर में रथयात्रा महोत्सव कार्यक्रम मे शामिल होने का अवसर मिला।
उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करते है कि पूरे प्रदेश में सुख शांति और समृद्धि खुशहाली बना रहे। इस दौरान पंडित युवराज पाण्डेय ने कहा कि यहां रथयात्रा पर्व को लेकर पूरे एक वर्ष श्रद्धालु इंतिजार करते हैं। उन्होंने कहा कि सारे मंदिरो के अलावा एक मात्र श्री जगन्नाथ महाप्रभु ऐसे देव है जो अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए मंदिर से बाहर निकलकर रथ पर सवार होते है। उन्होंने रथयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सभी अतिथियो श्रद्धालुओ का आभार व्यक्त किया। आज रथयात्रा महोत्सव मे विभिन्न धार्मिक का आयोजन किया गया। भजन किर्तन और धार्मिक आयोजन के साथ पूरा क्षेत्र बोल कालिया के जयकारे से गूंज उठा। इस मौके पर प्रमख रूप से अमलीपदर के सरपंच हेमोबाई नागेश, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, कृष्णकुमार त्रिपाठी, सौरभ सिन्हा, तुषार, भोजलाल साहू, मुकेश साहू, बंशी साहू, सेवन पुजारी, ललिता यादव व क्षेत्रभर से हजारो की संख्या मे जनप्रतिनिधि श्रद्धालु उपस्थित थे।
