Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

खेत में मक्के की फसल की रखवाली कर रहे नाबालिग के साथ छेड़छाड़, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • शेख हसन खान, गरियाबंद
  • मामला मैनपुर विकासखंड के थाना शोभा क्षेत्र का

मैनपुर । एक नाबालिग अपने खेत मे मक्के की फसल की रखवाली कर रही थी कि गांव के ही एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए बूरी नियत से उनके हाथ को पकड़ लिया लड़की हाथ छुड़ाकर भागते हुए धर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनो को दिया। पीड़िता अपने परिजनो के साथ 05.09.2022 को शोभा थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी मामले की गंभीरता को देखते हुए शोभा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद जेल दाखिल करने की तैयारी किया जा रहा है।

शोभा थाना से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के शिकायत पर आरोपी घसियाराम विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने बूरी नियत से उसके हाथ को पकड़ने के मामले पर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्री जे. आर. ठाकुर के निर्देष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश ठाकुर एवं एसडीओपी पुलिस मैनपुर अनुज गुप्ता के मार्गदर्शन मे आरोपी युवक घसियाराम विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है और अपराध क्रमांक 12/22 धारा 354 आईपीसी पास्को एक्ट केे तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय मे पेश कर जेल भेजे जाने की तैयारी कि जा रही है। इस कार्यवाही में शोभा थाना प्रभारी जयसिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम यादव, मोहित चतुर्वेदी, आरक्षक सोनानाथ दीवान, अनिल पांडेय का सराहनीय योगदान रहा है।