Recent Posts

October 17, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

नेशनल हाईवे मैनपुर देवभोग मार्ग में यात्री बस से टकराई मोटर सायकल, 2 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद । नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर देवभोग मुख्य मार्ग में इन दिनों लगातार दुर्घटनाए बढ गई है। आज गुरुवार दोपहर 03 बजे के आसपास ग्राम कोयबा निवासी विनोद यादव पिता चंदर यादव उम्र 40 वर्ष एंव उसकी साथी मोहन सिंह पिता छबीलाल उम्र 28 वर्ष मोटर सायकल से देवभोग के तरफ से अपने घर लौट रहे थे कि मैनपुर के तरफ से यात्री बस जो सवारी भरकर देवभोग जा रही थी।

कोयबा के आगे तेज गति वाहन ने मोटर सायकल सवारो को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दिया जिससे मोटर सायकल के सामने हिस्सा पुरी तरह चकनाचूर हो गये। मोटरसाइकिल सवार विनोद यादव एंव मोहन के पैर टुट गये सिर, सीने और हाथ में चोट आई है। गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों को 108 संजीवनी एक्सपे्रस के माध्यम से मैनपुर लाया गया जंहा प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गरियाबंद रिफर किया गया है।