Recent Posts

August 19, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के मुकेश साहू मैनपुर ब्लाॅक संयोजक नियुक्त

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर – छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला इकाई की बैठक संपन्न हुई, बैठक में ब्लॉक मैनपुर के छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक संयोजक के पद पर मुकेश कुमार साहू को नियुक्त किया गया।

श्री साहू वर्तमान में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ जिला गरियाबंद के जिला प्रवक्ता के पद पर संगठन का कार्यदायित्व निभा रहे हैं विकासखंड मैनपुर में समस्त कर्मचारी अधिकारी संगठन के सदस्यों के बीच समन्वय और कर्मचारी हित में संगठन को मजबूत करने के लिए श्री साहू को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला समन्वयक प्रदीप वर्मा ने नियुक्त किया।