Recent Posts

March 24, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

नवगठित जिले पेण्ड्रा, गौरेला, मरवाही में धान खरीदी को लेकर किसानों में भयंकर आक्रोश…

कलेक्टर को ज्ञापन सौंप किसानों के ही बारदानों में तत्काल व्यवस्था की रखी मांग

मनीष शर्मा,8085657778

पेंड्रा,गौरेला, मरवाही/धान खरीदी नहीं होने को लेकर किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तुरंत धान खरीदी शुरु करने की मांग की है।

इस संबंध में जब किसानों से बात किया गया तो किसानों ने बताया कि पेंड्रा गौरेला मरवाही के अधिकांश धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी पिछले 30 तारीख से बंद है। ज्ञापन में किसानों ने कहा है कि धान संग्रहण केंद्र मेढुका में गत 30 जनवरी 2020 से किसानों का धान नहीं ख़रीदा जा रहा है। किसान धान लेकर आते हैं और उन्हें वापस कर दिया जाता है।

अब धान खरीदी का समय सिर्फ दो दिन शेष है, जिसके बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है। आज भी किसानों के द्वारा लाया गया था, जो वापस कर दिया गया. बारदाना नहीं होने है। किसानों का कहना है कि अगर मंडियों में बारदाना उपलब्ध नहीं है तो किसानों के ही बोरे में धान ले ली जाए और उन्हें दूसरा बार दाना दे दिया जाए। वही जिला कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने मीडिया एवं पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जल्द ही जल्द बारदाने की व्यवस्था करते हुए किसानों की धान को खरीदने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *