NH- 130 सी बदहाल, क्या आंदोलन के बाद नींद से जागेगा प्रशासन – पूर्व MLA कुमार ओंकार शाह
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- बिन्द्रानवागढ़ पूर्व MLA कुमार ओंकार शाह ने नेशनल हाइवे चौड़ीकरण की अनदेखी पर शासन को घेरा
गरियाबंद । नेशनल हाइवे 130 सी राष्ट्रीय राजमार्ग रायपुर से देवभोग सीधे ओडिसा प्रदेश को जोडती है, यह मुख्य मार्ग की हालत बेहद खराब होने से आए दिनों लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे है और कई लोग अब तक मौत के काल मे समा गये। इस मार्ग मे मैनपुर झरियाबाहरा से मंदागमुड़ा तक सिंगल लेन सड़क होने के कारण बारिश के इन दिनो मे आये दिनो सड़क जाम लग रहा है और सैकड़ो यात्री राहगीर परेशान हो रहे है लेकिन इस ओर सरकार द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। जर्जर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिंता जाहिर करते हुए बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुमार ओंकार शाह ने कहा कि तत्काल मैनपुर झरियाबाहरा से मंदागमुड़ा गोहरापदर तक सडक चौडीकरण कार्य किया जाना चाहिए जिससे क्षेत्र के लाखों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी साथ ही क्षेत्र के विकास में गति आयेगी।
श्री शाह ने क्षेत्रवासियो के तकलीफो को प्रमुखता से उठाते हुए कहा रायपुर देवभोग मार्ग क्षेत्र के लाइफ लाइन है लेकिन वर्तमान मे कई किलोमीटर तक सिंगल मार्ग होने के कारण बदहाली का शिकार हो चुका है सरकार भारी रोड़ टैक्टस वसुलने के बाद भी जनता जान जोखिम मे डालकर सफर करने मजबुर हो रहे है क्या बड़े आंदोलन के बाद ही शासन प्रशासन नींद से जगेगी। श्री शाह ने कहा सड़क के किनारे दोनो ओर जानलेवा बड़े -बड़े गड्ढे हो गये है कही कही तो पूरा पटरी बारिश मे बह गया है वाहन साइड देते ही या तो पलट जा रही है या फिर वाहन फंसने से जाम लग रही है।
पूर्व विधायक ओंकार शाह ने आगे कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 130 मौत का सडक बनकर रह गया है, पिछले कई वर्षो से सडक के किनारे पटरियों पर मुरम पिंचिंग तक का कार्य नही होने के कारण लगातार दुर्घटनाए हो रही है, और लोग बेमौत काल के गाल में समा रहे है। उन्होने आगे कहा आए दिनों इस मार्ग में लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है जब कि इस मार्ग से सांसद विधायक और उच्च अफसरों का आना जाना हो रहा है, बावजूद इसके सडक मरम्मत के तरफ कोई ठोस कार्यवाही नही किया जाना समझ से परे है। इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए 5-6 वर्ष हो रहे है, लेकिन इन वर्षो में पुरे सडक में कही पर भी कोई मरम्मत कार्य ठीक ढंग से दिखाई नही देता। दो पहिया मोटर सायकल चालक बेहद परेशान है, उन्हे बडे वाहनों को साईड देने में भारी परेशानी हो रही है। मोटर सायकल को सडक के किनारे गढढो में उतारना पडता है बारिश मे सड़क किनारे कीचड़ से फिसलन बढ़ गई है। तौरेंगा राजापडाव, बरदुला मोड़, इदागांव ,धुरवागुडी, जुगांड , कोदोमाली के आसपास तो सडक बडे बडे गढढे हो गए है।
